- पसगवां क्षेत्र के गांव अजवापुर में दो सगे भाइयों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें एक की मौत हो गई। वही दूसरा की हालत नाजुक है। उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वो जिंदगी मौत से जूझ रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पसगवां कोतवाली के गांव अजवापुर में रहने वाले राजेन्द्र और उसके भाई धर्मेंद्र ने शनिवार की दोपहर कोई नशीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद घरवालों को मामले की जानकारी हो सकी, लेकिन तब तक राजेन्द्र की मौत हो चुकी थी।
धर्मेंद्र सिंह की हालत नाजुक थी। उसको बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। दोनों भाइयों ने जहरीले पदार्थ का सेवन एक साथ क्यों किया इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। राजेन्द्र अपने भाई धर्मेंद्र के साथ ही रहता था। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि दोनों शराब पीने के आदी थे। धर्मेंद्र की तबियत पड़ोस के गांव कमतरा में शराब पीने के बाद बिगड़ी है। अधिक शराब पीने की वजह से उन्होंने खेत भी पहले से बेच दिया था। राजेन्द्र की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। जबकि धर्मेंद्र की चार बेटे हैं। जिनमें से एक विवाहित है। कुछ दिन पचले धर्मेंद्र ने साइकिल गिरवी रखकर दोनों भाइयों ने शराब पी थी। जिसे लेकर बच्चों से उनका झगड़ा हुआ था। जिसके बाद डिप्रेशन में आकर धर्मेद्र व उसके भाई राजेन्द्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। धर्मेन्द्र के तीन बेटे बाहर काम करते थे। जबकि एक बेटा अजवापुर में काम करके परिवार का पेट पाल रहा है। वही मामले में पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है उचित कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments